Rajkumar Keswani's Photo'

राजकुमार केसवानी

1950 - 2021 | भोपाल, मध्य प्रदेश

सुपरिचित कवि, अनुवादक और पत्रकार।

सुपरिचित कवि, अनुवादक और पत्रकार।

राजकुमार केसवानी का परिचय

जन्म : 25/11/1950 | भोपाल, मध्य प्रदेश

निधन : 21/05/2021 | भोपाल, मध्य प्रदेश

राजकुमार केसवानी का जन्म 26 नवंबर 1950 को भोपाल की बाजेवाली गली में हुआ। बरास्ता सरकारी स्कूल किसी तरह कॉलेज तक पहुँच एम.ए., एल. एल. बी. की डिग्रियाँ हासिल कीं, जो कभी किसी नौकरी में काम नहीं आईं। 1968 में कॉलेज के पहले साल से ही ‘स्पोर्ट्स टाइम्स’ में सह-संपादक का बिना वेतन का पद पाकर पत्रकारिता की ओर उन्मुख।

 

1984 में विश्व की भीषणतम भोपाल गैस त्रासदी की ढाई वर्ष पहले से लगातार चेतावनी देते रहने के पुरस्कार स्वरूप राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना। श्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए भारत का सर्वोच्च पुरस्कार ‘बी.डी. गोयनका अवार्ड’ मिला। इन वर्षों में न्यूयॉर्क टाइम्स, इलस्ट्रेटेड वीकली, संडे, संडे ऑब्जर्वर, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, द एशियन एज, ट्रिब्यून, आउटलुक, द इंडिपेंडेंट, द बीक, न्यूजटाइम, जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, दिनमान जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों से विभिन्न रूपों में संबद्ध रहे। 1998 से 2003 तक एनडीटीवी के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख। फ़रवरी, 2003 में दैनिक भास्कर, इंदौर संस्करण के संपादक।

 

कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (सीबीसी) और व्हाइट पाइन पिक्चर्स, टोरंटो द्वारा पत्रकारिता में अवदान को रेखांकित करता वृत्तचित्र। पेंग्विन द्वारा प्रकाशित 'ब्रेकिंग द बिग स्टोरी' में एक लेख सम्मिलित।

 

‘बाक़ी बचें जो’ कविताओं की प्रमुख किताब। 'बॉम्बे टॉकी', 'दास्तान-ए-मुग़ल-ए-आज़म', 'कशकोल' गद्य की चर्चित किताबें और 'जहान-ए-रूमी' अनुवाद की। 

 

निधन : 21 मई 2021, भोपाल 

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए