Font by Mehr Nastaliq Web

इससे पहले

isse pahle

तेजी ग्रोवर

तेजी ग्रोवर

इससे पहले

तेजी ग्रोवर

और अधिकतेजी ग्रोवर

    इससे पहले कि मैं आऊँ तुम्हारे घर

    आँगन की धूप में तुम्हें पढ़ते हुए देख लूँ

    यह उपन्यास

    जिसे मैंने तुम्हारे पढ़ने के बाद वाले आलोक में छूना है

    (गिरते तारे की रोशनी में

    एक और तारा टूटना है)

    इससे पहले कि इसे पढ़ने से मेरा बुख़ार एक सौ सात हो

    यह औरत

    जो पृथ्वी के ज़हरीले फूलों का सौंदर्य रूमाल पर काढ़ रही है

    जिसके टखने तक में पागलों की सांद्रता छिपी हुई है

    इससे पहले कि औरत को छूने की छाया तक आँख में लाऊँ

    जो कहे जाने को बेचैन है

    या कहे जाने के नाटक में जो मुखर है पात्र

    प्रेम या रूपक या प्रलय या धुआँ या मणिकर्णिका घाट

    इससे पहले कि ये बनतू सूचियाँ ये स्वाँग पूरे हों

    इससे पहले कि इस उस पंक्ति के मंथन से

    या ज़ेन किसी हाइकु की नोंक से

    या तुम्हारे इनकार के ताज़े आघात से

    समझ का भ्रम फैलने लगे प्राण में

    इससे पहले कि इससे पहले का कोई अर्थ निकल आए

    पका है या नहीं यह देखने

    मुझे चावल का एक भी दाना नहीं उठाना

    बद्री नारायण यह मेरी रसोई है

    स्रोत :
    • पुस्तक : तेजी और रुस्तम की कविताएँ (पृष्ठ 21)
    • रचनाकार : तेजी ग्रोवर
    • प्रकाशन : हार्पर हिंदी
    • संस्करण : 2009

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY