Font by Mehr Nastaliq Web

अक्सर दिनों की परवाह

aksar dinon ki parvah

अवनीश यादव

अवनीश यादव

अक्सर दिनों की परवाह

अवनीश यादव

और अधिकअवनीश यादव

    मुझें भी परवाह है सड़क के किनारे घूमते आवारा कुत्तों का

    मुझें परवाह है सरकार के वोट चोरी का

    मुझें परवाह है परीक्षा केंद्र दूर भेज देने के बाद विद्यार्थी के हाल का

    इन सबके बाद मुझें परवाह है

    उन लोगों का,जो जीवन को व्यर्थ मानने लगे है

    मै परवाह करता हूँ उन सभी स्त्रियों का

    जिन्हें प्रेम करने के बाद घुटन का एहसास झेलना पड़ा,

    मै परवाह करता हूँ

    उन सभी पुरुषों का जिन्हें प्रेम करने के बाद

    दिल फेक आशिक़ समझा गया,

    मै परवाह करता हूँ

    शहर में तेज़ बारिश हो जाने के बाद,

    बाढ़ ना आ जाए, इस आशंका का

    मै परवाह करता हूँ

    सरकार के उस आदेश का जिससे बहुतों का घर ना टूट जाए,

    मै परवाह करता हूँ बेरोज़गार छात्रों का

    मै परवाह करता हूँ अपने ढलती उम्र का

    पूरे सफ़र मे चलने के बाद मुझें परवाह नहीं होती है

    तो वो है हमारे ना मिलने की

    इसकी परवाह नहीं कर पाता हूँ

    बाकी दुनिया के हर चीज़ों की परवाह है मुझें

    सिवाय तुम्हारे

    स्रोत :
    • रचनाकार : अवनीश यादव
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY