Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

कागज

कागज का हिंदी अर्थ

  • कपड़े के चिथड़ों, कई प्रकार की घासों, बाँसों आदि को गलाकर उनके गूदे से बनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध पदार्थ जिस पर क़लम, सिल आदि से लिखा जाता है। मुहा०-काग़ज़ काला करना = (क) काग़ज़ पर कुछ लिखना (ख) यों ही या व्यर्थ में लिखना। काग़ज़ रंगना = बहुत-से काग़ज़ों को व्यर्थ का विस्तार करते हुए लिख-लिखकर भरना। काग़ज़ के (या काग़ज़ी) घोड़े दौड़ाना = केवल पत्र आदि लिखकर कहीं या किसी के पास भेजना। पद-काग़ज़ की नाव = ऐसी वस्तु जिसका अस्तित्व बहुत ही अस्थायी या क्षणिक हो।
  • ऐसा आवश्यक पत्र, लेख्य आदि जिनका कुछ विधिक महत्त्व हो। जैसे—वकील को काग़ज़ दिखाना। पद-काग़ज़-पत्र = दस्तावेज़।

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'कागज' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।