Font by Mehr Nastaliq Web

रविशंकर उपाध्याय स्मृति युवा कविता पुरस्कार-2026 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

रविशंकर उपाध्याय स्मृति संस्थान ने कवि रविशंकर उपाध्याय की स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार—‘रविशंकर उपाध्याय स्मृति युवा कविता पुरस्कार 2026’ के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। 

हिंदी-कविता-संसार से संबद्ध कवि निम्नलिखित शर्तों के साथ अपनी प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं : 

1. प्रविष्टि भेजने वाले कवि की उम्र 1 जनवरी 2026 को 35 वर्ष से अधिक न हो, अर्थात् उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1991 के बाद की होनी चाहिए।

2. प्रविष्टि के रूप में अपने संक्षिप्त लेखकीय परिचय के साथ पत्र-पत्रिकाओं में अगस्त-2025 तक प्रकाशित अपनी कम से कम पाँच कविताएँ भेजना अनिवार्य है। यह प्रविष्टि स्वयं कवि अथवा उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा भेजी जा सकती है।

3. इस पुरस्कार के लिए वे ही कवि मान्य होंगे, जिनका कोई कविता-संग्रह प्रकाशित न हो। यह पुरस्कार संबंधित युवा कवि की समग्र रचनाशीलता के आलोक में उसकी काव्य-संभावनाओं पर दिया जाएगा।

4. इस पुरस्कार के अंतर्गत सम्मान-स्वरूप दस हज़ार रुपए की राशि व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

5. प्रविष्टियाँ 31 अक्टूबर 2025 तक यहाँ दिए गए ईमेल पर भेजी जा सकती हैं।

6. इस पुरस्कार की घोषणा 15 नवंबर 2026 तक कर दी जाएगी।

7. पुरस्कार हेतु गठित निर्णायक-मंडल का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।

8. यह पुरस्कार 12 जनवरी 2026 को रविशंकर उपाध्याय की जन्मतिथि पर प्रदान किया जाएगा।

9. वर्ष 2015 में ही रविशंकर उपाध्याय की स्मृति में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई। वर्ष 2015 में पहला पुरस्कार जसिंता केरकेट्टा को, 2016 में अमृत सागर को, 2017 में निखिल आनंद गिरि को, 2018 में अदनान कफ़ील दरवेश को, 2019 में शैलेंद्र कुमार शुक्ल को, 2020 में संदीप तिवारी को, 2021 में गौरव भारती को, 2022 में गोलेंद्र पटेल को, 2023 में अरबाज़ ख़ान को, 2024 में तापस शुक्ल को और गत वर्ष 2025 में अपूर्वा श्रीवास्तव को यह पुरस्कार दिया गया।

अगले पाँच वर्ष के लिए गठित निर्णायक-मंडल के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं—

अखिलेश (कथाकार और संपादक)
अरुण होता (आलोचक)
अरुण कमल (कवि)
मदन कश्यप (कवि)
राजेश जोशी (कवि)

अध्यक्ष : श्रीप्रकाश शुक्ल
सचिव : वंशीधर उपाध्याय

रविशंकर उपाध्याय (1985-2014) हिंदी के प्रतिभाशाली कवि हैं। 19 मई 2014 को तीस वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज से उनका असमय निधन हो गया था। उनका पहला कविता-संग्रह ‘उम्मीद अब भी बाक़ी है’ उनकी मृत्यु के बाद 2015 में प्रकाशित हुआ।

संपर्क :

ई-मेल : up.jyoti22@gmail.com
मोबाइल : 8448771785

'बेला' की नई पोस्ट्स पाने के लिए हमें सब्सक्राइब कीजिए

Incorrect email address

कृपया अधिसूचना से संबंधित जानकारी की जाँच करें

आपके सब्सक्राइब के लिए धन्यवाद

हम आपसे शीघ्र ही जुड़ेंगे

23 सितम्बर 2025

विनोद कुमार शुक्ल : 30 लाख क्या चीज़ है!

23 सितम्बर 2025

विनोद कुमार शुक्ल : 30 लाख क्या चीज़ है!

जनवरी, 2024 में मैंने भोपाल छोड़ दिया था। यानी मैंने अपना कमरा छोड़ दिया था। फिर आतंरिक परीक्षा और सेमेस्टर की परीक्षाओं क

05 सितम्बर 2025

अपने माट्साब को पीटने का सपना!

05 सितम्बर 2025

अपने माट्साब को पीटने का सपना!

इस महादेश में हर दिन एक दिवस आता रहता है। मेरी मातृभाषा में ‘दिन’ का अर्थ ख़र्च से भी लिया जाता रहा है। मसलन आज फ़लाँ का द

10 सितम्बर 2025

ज़ेन ज़ी का पॉलिटिकल एडवेंचर : नागरिक होने का स्वाद

10 सितम्बर 2025

ज़ेन ज़ी का पॉलिटिकल एडवेंचर : नागरिक होने का स्वाद

जय हो! जग में चले जहाँ भी, नमन पुनीत अनल को। जिस नर में भी बसे हमारा नाम, तेज को, बल को। —दिनकर, रश्मिरथी | प्रथम सर

13 सितम्बर 2025

त्याग नहीं, प्रेम को स्पर्श चाहिए

13 सितम्बर 2025

त्याग नहीं, प्रेम को स्पर्श चाहिए

‘लगी तुमसे मन की लगन’— यह गीत 2003 में आई फ़िल्म ‘पाप’ से है। इस गीत के बोल, संगीत और गायन तो हृदयस्पर्शी है ही, इन सबसे

12 सितम्बर 2025

विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय : एक अद्वितीय साहित्यकार

12 सितम्बर 2025

विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय : एक अद्वितीय साहित्यकार

बांग्ला साहित्य में प्रकृति, सौंदर्य, निसर्ग और ग्रामीण जीवन को यदि किसी ने सबसे पूर्ण रूप से उभारा है, तो वह विभूतिभूषण

बेला लेटेस्ट