Font by Mehr Nastaliq Web

रविशंकर उपाध्याय स्मृति युवा कविता पुरस्कार-2025 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित

रविशंकर उपाध्याय स्मृति संस्थान ने युवा कवि रविशंकर उपाध्याय की स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार—‘रविशंकर उपाध्याय स्मृति युवा कविता पुरस्कार 2025’ के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की हैं। हिंदी-कविता-संसार से संबद्ध कवि निम्नलिखित शर्तों के साथ अपनी प्रविष्टियाँ भेज सकते हैं :

1. प्रविष्टि भेजने वाले कवि की उम्र 1 जनवरी 2025 को पैंतीस (35) वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात् उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1990 के बाद की होनी चाहिए।

2. प्रविष्टि के रूप में अपने संक्षिप्त लेखकीय परिचय के साथ पत्र-पत्रिकाओं में अगस्त, 2024 तक प्रकाशित अपनी कम से कम पाँच कविताएँ भेजना अनिवार्य है। यह प्रविष्टि स्वयं कवि या उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा भेजी जा सकती है।

3. इस पुरस्कार के लिए वे ही कवि मान्य होंगे, जिनका कोई कविता-संग्रह प्रकाशित न हो। यह पुरस्कार संबंधित युवा कवि की समग्र रचनाशीलता के आलोक में उसकी काव्य संभावनाओं पर दिया जाएगा।

4. इस पुरस्कार के अंतर्गत सम्मान स्वरुप दस हज़ार रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

5. प्रविष्टियाँ 31 अक्टूबर 2024 तक दिए गए मेल पर भेजी जा सकती हैं।

6. पुरस्कार की घोषणा 15 नवंबर 2024 तक कर दी जाएगी।

7. पुरस्कार हेतु गठित निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और मान्य होगा। 

8. यह पुरस्कार 12 जनवरी 2025 को रविशंकर उपाध्याय की जन्मतिथि के रोज़ प्रदान किया जाएगा।

रविशंकर उपाध्याय हिंदी के प्रतिभाशाली युवा कवि हैं। 19 मई 2014 को तीस वर्ष की उम्र में ब्रेन हैमरेज से उनका असमय निधन हो गया था। उनका पहला कविता-संग्रह ‘उम्मीद अब भी बाक़ी है’, उनकी मृत्यु के बाद साल 2015 में प्रकाशित हुआ।

वर्ष 2015 में ही उनकी स्मृति में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई। वर्ष 2015 में पहला पुरस्कार जसिंता केरकेट्टा को, वर्ष 2016 में अमृत सागर को, वर्ष 2017 में निखिल आनंद गिरि को, वर्ष 2018 में अदनान कफ़ील दरवेश को, वर्ष 2019 में शैलेंद्र कुमार शुक्ल को, वर्ष 2020 में संदीप तिवारी को, वर्ष 2021 में गौरव भारती को, वर्ष 2022 में गोलेंद्र पटेल को, वर्ष 2023 में अरबाज़ ख़ान को और बीते वर्ष 2024 में तापस शुक्ल को यह पुरस्कार दिया गया।

अगले पाँच वर्ष के लिए गठित निर्णायक मंडल के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं—

अखिलेश (कथाकार और संपादक)
अरुण होता (आलोचक)
अरुण कमल (कवि)
मदन कश्यप (कवि)
राजेश जोशी (कवि)

अध्यक्ष : श्रीप्रकाश शुक्ल
सचिव : वंशीधर उपाध्याय

संपर्क :
ई-मेल : up.jyoti22@gmail.com
मोबाइल : 8448771785

'बेला' की नई पोस्ट्स पाने के लिए हमें सब्सक्राइब कीजिए

Incorrect email address

कृपया अधिसूचना से संबंधित जानकारी की जाँच करें

आपके सब्सक्राइब के लिए धन्यवाद

हम आपसे शीघ्र ही जुड़ेंगे

07 अगस्त 2025

अंतिम शय्या पर रवींद्रनाथ

07 अगस्त 2025

अंतिम शय्या पर रवींद्रनाथ

श्रावण-मास! बारिश की झरझर में मानो मन का रुदन मिला हो। शाल-पत्तों के बीच से टपक रही हैं—आकाश-अश्रुओं की बूँदें। उनका मन उदास है। शरीर धीरे-धीरे कमज़ोर होता जा रहा है। शांतिनिकेतन का शांत वातावरण अशांत

10 अगस्त 2025

क़ाहिरा का शहरज़ाद : नजीब महफ़ूज़

10 अगस्त 2025

क़ाहिरा का शहरज़ाद : नजीब महफ़ूज़

Husayn remarked ironically, “A nation whose most notable manifestations are tombs and corpses!” Pointing to one of the pyramids, he continued: “Look at all that wasted effort.” Kamal replied enthusi

08 अगस्त 2025

धड़क 2 : ‘यह पुराना कंटेंट है... अब ऐसा कहाँ होता है?’

08 अगस्त 2025

धड़क 2 : ‘यह पुराना कंटेंट है... अब ऐसा कहाँ होता है?’

यह वाक्य महज़ धड़क 2 के बारे में नहीं कहा जा रहा है। यह ज्योतिबा फुले, भीमराव आम्बेडकर, प्रेमचंद और ज़िंदगी के बारे में भी कहा जा रहा है। कितनी ही बार स्कूलों में, युवाओं के बीच में या फिर कह लें कि तथा

17 अगस्त 2025

बिंदुघाटी : ‘सून मंदिर मोर...’ यह टीस अर्थ-बाधा से ही निकलती है

17 अगस्त 2025

बिंदुघाटी : ‘सून मंदिर मोर...’ यह टीस अर्थ-बाधा से ही निकलती है

• विद्यापति तमाम अलंकरणों से विभूषित होने के साथ ही, तमाम विवादों का विषय भी रहे हैं। उनका प्रभाव और प्रसार है ही इतना बड़ा कि अपने समय से लेकर आज तक वे कई कला-विधाओं के माध्यम से जनमानस के बीच रहे है

22 अगस्त 2025

वॉन गॉग ने कहा था : जानवरों का जीवन ही मेरा जीवन है

22 अगस्त 2025

वॉन गॉग ने कहा था : जानवरों का जीवन ही मेरा जीवन है

प्रिय भाई, मुझे एहसास है कि माता-पिता स्वाभाविक रूप से (सोच-समझकर न सही) मेरे बारे में क्या सोचते हैं। वे मुझे घर में रखने से भी झिझकते हैं, जैसे कि मैं कोई बेढब कुत्ता हूँ; जो उनके घर में गंदे पं

बेला लेटेस्ट