मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर में ‘हिन्दवी कैंपस कविता’
हिन्दवी डेस्क
31 मार्च 2026
हिन्दवी कैंपस कविता—‘हिन्दवी’ का एक विशेष आयोजन है। इस आयोजन के माध्यम से देश के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के साथ मिलकर वहाँ के छात्रों को साहित्य-सृजन के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। दो सत्रों के इस कार्यक्रम में कैंपस के विद्यार्थियों को आमंत्रित कवियों से जुड़ने का अवसर एवं प्रतियोगिता के अंतर्गत कविता-पाठ करने का अवसर भी प्राप्त होता है। हिंदी-संसार की अभी-अभी की नई पीढ़ी को, हिंदी के श्रेष्ठ कवियों के मार्गदर्शन में रचनात्मकता से अवगत कराने में अत्यंत सहायक इस आयोजन का अगला कार्यक्रम हो रहा है—मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर, राजस्थान में। आयोजन में होने वाली प्रतियोगिता राजस्थान राज्य के विद्यालयों-महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए है।
अब तक देश के 11 राज्यों के 21 प्रतिष्ठित शिक्षण-संस्थानों में ‘हिन्दवी कैंपस कविता’ के सफल आयोजन किए जा चुके हैं। इस आयोजन की शुरुआत ‘हिन्दवी’ ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग) के साथ वर्ष 2022 में सितंबर महीने में की थी। इस सिलसिले में आगे—
• शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (देहरादून)
• पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (बठिंडा)
• हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (हैदराबाद)
• हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (महेंद्रगढ़)
• बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (लखनऊ)
• अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (अलीगढ़)
• क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, एनसीईआरटी (भोपाल)
• राम लखन सिंह यादव कॉलेज (राँची)
• वी.एस.एस.डी. कॉलेज (कानपुर)
• देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (इंदौर)
• विश्व-भारती (शांतिनिकेतन)
• महादेवी वर्मा सृजनपीठ, कुमाऊँ विश्वविद्यालय (नैनीताल)
• जामिया मिल्लिया इस्लामिया (दिल्ली)
• दिल्ली विश्वविद्यालय (दिल्ली)
• अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र, बी.एच.यू. (वाराणसी)
• गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय (वडोदरा)
• हिंदू कॉलेज (दिल्ली)
• ए.एन. कॉलेज (पटना)
• कैंपस कविता, हिन्द युग्म उत्सव (रायपुर)
• डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय (सागर)
के साथ मिलकर अब तक हिन्दवी कैंपस कविता के आयोजन हो चुके हैं।
इस आयोजन का अखिल भारतीय स्वरूप ‘ऑल इंडिया कैंपस कविता’ इस बार के ‘हिन्दवी उत्सव’ का एक प्रमुख आकर्षण था, जिसे काफ़ी सराहा गया।
इस कड़ी में वर्ष 2026 में ‘हिन्दवी कैंपस कविता’ का अगला आयोजन मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर, राजस्थान के सहयोग से हो रहा है। आयोजन में समादृत कवि ऋतुराज, सुप्रसिद्ध कवि विनोद पदरज, और सुपरिचित कवि देवयानी भारद्वाज कविता-पाठ के लिए आमंत्रित हैं। दो सत्रों के इस कार्यक्रम में कैंपस के विद्यार्थियों को आमंत्रित कवियों से जुड़ने और उनके सम्मुख अपनी कविताएँ सुनाने का अवसर प्राप्त होगा। आमंत्रित कवि बतौर निर्णायक न सिर्फ़ इन विद्यार्थी-कवियों की कविताओं पर बात करेंगें, बल्कि इनमें से श्रेष्ठ तीन कवियों को पुरस्कृत भी करेंगे।
कार्यक्रम की तिथि : गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 | समय : 11 AM – 1 PM
कार्यक्रम-स्थल : श्रीमती वासंती पाई सभागार, मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर।
प्रतियोगिता में आई प्रविष्टियों में से कविता पाठ के लिए चयनित विद्यार्थी के नाम अकारादि क्रम में इस तरह हैं—अंशिका त्यागी, अक्षत अग्रवाल, आलोक कुमार, रितिका शर्मा, कृतिन सिंह, गरिमा कुमारी, गौतम, छगन, दिव्या रस्युनी, दिव्यांशी शर्मा, नम्रता शर्मा, बजरंग चौधरी, मुकेश बंसाली, रक्षिता पारीक, रीना गोस्वामी, श्रेयश गुप्ता, सुरभि दायमा और हर्षवर्धन सिंह।
संबंधित विषय
'बेला' की नई पोस्ट्स पाने के लिए हमें सब्सक्राइब कीजिए
कृपया अधिसूचना से संबंधित जानकारी की जाँच करें
आपके सब्सक्राइब के लिए धन्यवाद
हम आपसे शीघ्र ही जुड़ेंगे
बेला पॉपुलर
सबसे ज़्यादा पढ़े और पसंद किए गए पोस्ट