आपकी खोज से संबंधित
परिणाम "बॉलीवुड की सबसे अच्छी रोमांटिक कहानियाँ"
Doha के संबंधित परिणाम "बॉलीवुड की सबसे अच्छी रोमांटिक कहानियाँ"
‘व्यास’ बड़ाई लोक की
‘व्यास’ बड़ाई लोक की, कूकर की पहिचानि।प्रीति करै मुख चाटही, बैर करै तनु-हानि॥
हरीराम व्यास
‘व्यास’ बड़ाई जगत की
‘व्यास’ बड़ाई जगत की, कूकर की पहिचानि।प्यार करे मुख चाटई, बैर करे तन हानि॥
हरीराम व्यास
जड़ के निकट प्रवीन की
जड़ के निकट प्रवीन की, नहीं चलै कछु आह।चतुराई ढिग अंध के, करै चितेरो काह॥
दीनदयाल गिरि
नज़र बचावहीं सबहिं की
नज़र बचावहीं सबहिं की, परसत नायन पाँव।झुकि-झुकि कछु कानन कहति, कह जमाल यह काँय॥
जमाल
देह दुलहिया की बढ़े
देह दुलहिया की बढ़े, ज्यौं-ज्यौं जोबन-जोति।त्यौं-त्यौं लखि सौत्यैं सबैं, बदन मलिन दुति होति॥
बिहारी
माँगत ही मैं बड़न की
माँगत ही मैं बड़न की, लघुता होत अनूप।बलिमष जाचत ही धरे, श्रीपतिहूँ लघु रूप॥
दीनदयाल गिरि
तूहूँ ब्रज की मुरलिया
तूहूँ ब्रज की मुरलिया, हमहूँ ब्रज की नारि।एक बास की कान करि, पढ़ि-पढ़ि मंत्र न मारि॥
नागरीदास
प्रीतम की जीवन जरी
प्रीतम की जीवन जरी, रसिकन की सुर धेनु।भक्त अनन्यन की लता, सुर तरु सिय पदरेनु॥
युगलान्यशरण
वह मुरली अधरान की
वह मुरली अधरान की, वह चितवन की कोर।सघन कुञ्ज की वह छटा, अरु वह जमुन-हिंलोर॥