ज़्यादातर अध्ययन यह कहते हैं कि हमारी सामान्य संज्ञानात्मक क्षमताएँ भी उम्र के साथ कम हो जाती हैं, लेकिन इस बात पर भी चर्चा होती रही है कि यह सटीक रूप से किस समय होता है? कुछ लोग तर्क देते है कि इसकी शुरुआत अट्ठारह साल की कम उम्र में ही हो जाती है, जबकि कुछ अन्य कहते हैं कि यह केवल साठ साल की उम्र के बाद प्रमुखता से महसूस होता है।