संसार की स्वाधीनता के विकास का इतिहास उस अमूल्य रक्त से लिखा हुआ है, जिसे संसार के भिन्न-भिन्न भाग के कर्त्तव्यशील वीर पुरुषों ने, स्वत्वों की रणभूमि में करोड़ों मूक और निर्बल प्राणियों की जिह्वा के बोलने की शक्ति, और भुजाओं में स्वरक्षा का बल उत्पन्न करने के लिए निर्मोह होकर गिराया है।