Font by Mehr Nastaliq Web

वेंकी रामकृष्णन के उद्धरण

जीन में मौजूद सबसे महत्त्वपूर्ण जानकारी में से एक यह है कि प्रोटीन का निर्माण कैसे किया जाता है। आमतौर पर हम प्रोटीन को केवल अपने खाने के ज़रूरी हिस्से के रूप में देखते हैं, और जानते हैं कि माँसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए यह उपयोगी है। वास्तव में हमारे शरीर में हज़ारों तरह के प्रोटीन होते है। वे शरीर को आकार और ताक़त ही नहीं देते, बल्कि उनमें जीवन के लिए ज़रूरी कई रासायनिक प्रक्रियाएँ भी होती हैं। वे कोशिका के भीतर और बाहर, अणुओं के बहाव को नियंत्रित करते हैं।

अनुवाद : अमित कुश