हम मनुष्य भी अपनी कोशिकाओं से बहुत अलग नहीं हैं। हम समूहों में अपनी भूमिकाएँ निभाते हैं: कंपनियाँ, शहर और समाज। किसी बड़ी कंपनी से एक कर्मचारी के चले जाने पर उस कंपनी का कामकाज प्रभावित नहीं होता और शहर या देश के मामले में यह और भी कम होता है। ठीक इसी तरह, किसी एक पेड़ के मर जाने से जंगल के अस्तित्व के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन अगर बहुत महत्त्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति, जैसे पूरा सीनियर मैनेजमेंट अचानक कंपनी छोड़ दें, तो कंपनी की सेहत और भविष्य, दोनों संदिग्ध हो जाएँगे।