Font by Mehr Nastaliq Web

स्वामी विवेकानन्द के उद्धरण

हम जो कुछ देखते हैं, कल्पना करते हैं या जो कोई स्वप्न देखते हैं—सारे अनुभव हमें आकाश में करने पड़ते हैं। हम साधारणतः जिस परिदृश्यमान आकाश को देखते हैं, उसका नाम है महाकाश। योगी जब दूसरों का मनोभाव समझने लगते है या अलौकिक वस्तुएँ देखने लगते हैं, तब वे सब दर्शन चित्ताकाश में होते हैं। और जब अनुभूति विषयशून्य हो जाती है; जब आत्मा अपने स्वरूप में प्रकाशित होती है, तब उसका नाम है चिदाकाश। जब कुण्डलिनीशक्ति जागकर सुषुम्ना नाड़ी में प्रवेश करती है; तब जो सब विषय अनुभूत होते हैं, वे चित्ताकाश में ही होते हैं। जब वह उस नाड़ी की अंतिम सीमा मस्तक में पहुँचाती है, तब चिदाकाश में एक विषयशून्य ज्ञान अनुभूत होता है।