Font by Mehr Nastaliq Web

वेंकी रामकृष्णन के उद्धरण

बूढ़ा होता शरीर इतने अधिक तरीक़ों से बदलता है कि यह पता लगाना मुश्किल है कि उम्र किन कारणों से बढ़ रही है, और कौन-से केवल इसका परिणाम हैं; लेकिन वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ने के कुछ लक्षणों पर ध्यान केंद्रित किया है। इनमें तीन ख़ास गुण होने चाहिए : पहला, यह बूढ़े होते हुए शरीर में ज़रूर हो; दूसरा इस लक्षण की ज़्यादा मात्रा से बूढ़े होने की गति बढ़नी चाहिए; और तीसरा इसकी मात्रा कम करने या पूरी तरह रोक देने से बूढ़ा होने की दर घट जानी चाहिए।

अनुवाद : अमित कुश