Font by Mehr Nastaliq Web

कृष्ण बिहारी मिश्र के उद्धरण

भली है मैना, जो मोबाइल फोन नहीं रखती, अख़बार नहीं बाँचती, घड़ी की कैद में देर-सबेर के आतंक में नहीं जीती। अन्यथा उसका उल्लास-राग कब का मर गया होता, और वह अनाकर्षक हो गई होती—आज के आदमी की तरह।