Subhash Rai's Photo'

सुभाष राय

1957 | मऊ, उत्तर प्रदेश

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक। पत्रकारिता से संबद्ध।

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक। पत्रकारिता से संबद्ध।

सुभाष राय का परिचय

मूल नाम : सुभाष राय

जन्म : 21/01/1957 | मऊ, उत्तर प्रदेश

सुभाष राय का जन्म 1 जनवरी 1957 को उत्तर प्रदेश के मऊ नाथ भंजन जनपद के बड़ागांव ग्राम में हुआ। हिंदी साहित्य और भाषा में स्रातकोत्तर की उपाधि के बाद प्रख्यात संत कवि दादू दयाल की कविताओं के मर्म पर शोध के लिए डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। पत्रकारिता से संबद्ध रहे हैं और पत्रकारिता विषय का अध्यापन भी किया है। फ़िलहाल लखनऊ में रहकर जनसंदेश टाइम्स के संपादन और स्वतंत्र लेखन से संबद्ध हैं। 
कविता, कहानी, व्यंग्य, आलोचना आदि विभिन्न विधाओं में सक्रियता रही है। विभिन्न-पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन होता रहा है। 'समकालीन सरोकार' पत्रिका के संपादक रहे हैं। 
उनका एक काव्य-संग्रह 'सलीब पर सच' और अग्रलेखों का संग्रह 'जाग मछन्दर जाग' प्रकाशित है।

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए