Font by Mehr Nastaliq Web
Gajanan Madhav Muktibodh's Photo'

गजानन माधव मुक्तिबोध

1917 - 1964 | श्योपुर, मध्य प्रदेश

आधुनिक हिंदी कविता के अग्रणी कवियों में से एक। अपनी कहानियों और डायरी के लिए भी प्रसिद्ध।

आधुनिक हिंदी कविता के अग्रणी कवियों में से एक। अपनी कहानियों और डायरी के लिए भी प्रसिद्ध।

गजानन माधव मुक्तिबोध की संपूर्ण रचनाएँ

कविता 21

कहानी 1

 

उद्धरण 555

दुनिया में नाम कमाने के लिए कभी कोई फूल नहीं खिलता है।

  • शेयर

हमारे आलस्य में भी एक छिपी हुई, जानी-पहचानी योजना रहती है।

  • शेयर

फ़ुरसत निकालना भी एक कला है। गधे हैं जो फ़ुरसत नहीं निकाल पाते। फ़ुरसत के बिना साहित्य चिंतन नहीं हो सकता, फ़ुरसत के बिना दिन में सपने नहीं देखे जा सकते। फ़ुरसत के बिना अच्छी-अच्छी, बारीक-बारीक, महान बातें नहीं सूझतीं।

  • शेयर

आज का प्रत्येक संवेदनशील व्यक्ति प्रेम का भूखा है।

  • शेयर

मेरा स्वभाव या सिद्धांत या प्रवृत्ति कुछ ऐसी है (मेरे ख़याल से जो शायद सही भी है) कि जो व्यक्ति साहित्यिक दुनिया से जितना दूर रहेगा, उसमें अच्छा साहित्यिक बनने की संभावना उतनी ही ज़्यादा बढ़ जाएगी। साहित्य के लिए साहित्य से निर्वासन आवश्यक है।

  • शेयर

पुस्तकें 2

 

वीडियो 22

This video is playing from YouTube

संबंधित रचनाकार

Recitation