Font by Mehr Nastaliq Web
Ashish Tripathi's Photo'

आशीष त्रिपाठी

1973 | सतना, मध्य प्रदेश

सुपरिचित कवि-आलोचक और संपादक।

सुपरिचित कवि-आलोचक और संपादक।

आशीष त्रिपाठी का परिचय

जन्म : 21/09/1973 | सतना, मध्य प्रदेश

आशीष त्रिपाठी का जन्म 21 सितंबर 1973 को मध्य प्रदेश के गाँव जमुनिहाई ज़िला सतना में हुआ। वह इन दिनों काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के हिंदी विभाग में प्रोफ़ेसर हैं। उनका पहला कविता-संग्रह ‘एक रंग ठहरा हुआ’ 2010 में प्रकाशित एवं लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई स्मृति सम्मान से सम्मानित है। वह कविता के साथ-साथ आलोचना और संपादन में भी सक्रिय हैं। नामवर सिंह की बारह से अधिक पुस्तकों का उन्होंने संपादन किया है। उन्होंने नामवर सिंह के साथ रामचंद्र शुक्ल रचनावली के आठ खंडों का भी संपादन किया है। ‘शांति पर्व’ (2024) उनकी नवीनतम पुस्तक (कविता-संग्रह) है।

संबंधित टैग

Recitation

हिन्दवी उत्सव 2026

रजिस्टर कीजिए