Anil Kumar Singh's Photo'

अनिल कुमार सिंह

1968 | मुंबई, महाराष्ट्र

नवें दशक के कवि। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित। जनवादी लेखक संघ से जुड़ाव।

नवें दशक के कवि। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित। जनवादी लेखक संघ से जुड़ाव।

अनिल कुमार सिंह का परिचय

जन्म : 25/09/1968 | मुंबई, महाराष्ट्र

नवें दशक के कवि अनिल कुमार सिंह का जन्म 25 सितंबर 1968 को मुंबई में हुआ। वह जन सरोकारों से संबद्ध कवि और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनकी वैचारिक-साहित्यिक सक्रियता इलाहाबाद से शुरू हुई जब छात्र जीवन में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से हिंदी के वृहत संवाद में शिरकत करना शुरू किया। कविता के चर्चा-जगत में उनका प्रवेश भारत भूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार के साथ हुआ। उनकी कविताएँ और वैचारिक लेख विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। 

उन्होंने काव्य-कर्म से अधिक सक्रियता समकालीन विमर्श में रखी है जहाँ जनवादी लेखक संघ से संबद्धता के साथ हर ज़रूरी मौक़े पर संवाद करते रहे हैं। उनकी प्रतिबद्धता को मनुष्यता के प्रति चिह्नित किया गया है जहाँ ज़रूरत मुताबिक़ अपनी उपस्थिति को कभी कवि के रूप में तो कभी कार्यकर्ता के रूप में जताते रहे हैं। वह कविताओं के लेखन और प्रकाशन के मामले में कुछ संकोची रहे हैं और कुछ असंतुष्ट भी। कुछ देर से ही उनका एकमात्र काव्य-संग्रह ‘पहला उपदेश’ प्रकाशित हुआ है। 

उन्हें केदार सम्मान से पुरस्कृत किया गया है। 

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए