Font by Mehr Nastaliq Web

मोबाइल–टॉवर

mobail–tauvar

पल्लवी जयराम

पल्लवी जयराम

मोबाइल–टॉवर

पल्लवी जयराम

और अधिकपल्लवी जयराम

    मेरी छत से दूर

    आसमान का कोना बनाने को आतुर

    दूर खड़ा मोबाइल–टॉवर

    पल भर को सही

    लेकिन गिरफ़्त में ले लेता है

    चमकते चाँद को।

    उस पल चाँद सीधा,

    गोल या

    आधा नहीं होता।

    सच कहूँ तो उसका मुँह ही नहीं होता

    फिर कैसे टेढ़ा कहा जा सकता है!

    मेरे चाँद का मुँह बेबस है,

    लाचार है,

    लगता है, उसकी छाती में खड़ा है

    मोबाइल–टॉवर...

    स्रोत :
    • रचनाकार : पल्लवी जयराम
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY