Font by Mehr Nastaliq Web

लज्जाजनक मातृत्व

lajjajanak matritv

अनुवाद : सईद शेख़

आऊलिक्की ओकसानेन

आऊलिक्की ओकसानेन

लज्जाजनक मातृत्व

आऊलिक्की ओकसानेन

और अधिकआऊलिक्की ओकसानेन

    झींगे खींचने लगे छातियाँ। इस पर या तो

    जागना था या फिर मरना। बिच्छू

    भूख से चीख़े। उन्हें भोजन देना था।

    उन्हें मैंने अपनी गोद में लिया

    वे आश्चर्य भरी अपनी छोटी-छोटी

    आँखों से देखते रहे। शिकंजे खरखरा रहे थे

    और गलफड़ों से ज़िद भरी आवाज़ रही थी :

    भूख, भूख।

    मेरा दूध, दूध नहीं था। वह था हरा

    और कडुवा जैसे विष। और जितनी देर तक

    दूध पिलाती रही

    उतनी ही स्पष्टता से समझ पाई यह

    कि वे पीड़ित बच्चे

    मेरे अपने थे।

    मैंने सात झींगों को नहलाया

    सात बिच्छुओं को धुलाया

    और उन्हें तौलिए में लपेटा, ले गई बाहर सूरज में।

    कोई चीख़ा फ़ौरन, किसी ने थूका

    आवाज़ें ऊँची होने लगीं, आँखों में भरने लगी घृणा

    शीघ्र ही श्राप को ढो रही थी जैसे कि एक लंबी दुम :

    झींग-कुमारी, आदमज़ात, विष भरी दुम, कंकाल स्त्री

    सात बार शापित गंदी धूसरित,

    बिच्छू योनि, सात बार शापित

    हरामी झींगा, वेश्या की खुली जाँघें।

    उबकाई भरा औरत का छेद।

    विकृत कोख,

    बालों में भीषण स्वाद और गंध

    सात बार शापित पेट, विषाक्त दूध

    झींगे को छातियाँ

    सात बार शापित, भीषण गंदा मल भिखमंगे,

    उबकाई से भरी

    वेश्या की संतान।

    स्रोत :
    • पुस्तक : दरवाज़े में कोई चाबी नहीं (पृष्ठ 223)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : आऊलिक्की ओकसानेन
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY