Font by Mehr Nastaliq Web

कोयल

koyal

मदन कश्यप

और अधिकमदन कश्यप

    कोयल मीठा गाती है

    मगर अँडे नहीं सेती

    बच्चे नहीं पालती

    घोंसले नहीं बनाती

    घोंसले बनाते हैं कर्कश कौवे

    और पालते हैं अपने साथ कोयल के भी बच्चे

    कोयल तो बस गाती है

    कितना मीठा गाती है!

    स्रोत :
    • रचनाकार : मदन कश्यप
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY