Font by Mehr Nastaliq Web

जीवन छंद

jivan chhand

कलानाथ मिश्र

कलानाथ मिश्र

जीवन छंद

कलानाथ मिश्र

और अधिककलानाथ मिश्र

    (दिनकर के प्रति)

    तुमको अथवा

    तेरे कवि मन को

    नमन करूँ मैं!

    पुष्पित काव्य कुसुम को

    ओजस्वी गुण को

    नमन करूँ मैं।

    शंखनाद से स्वर को

    राष्ट्रवाद चिन्तन को

    नमन करूँ मैं

    किस विधि

    नमन करूँ मैं दिनकर

    किस विधि नमन करूँ मैं।

    तुम वह जिसका ध्यान आज भी,

    सुरभित मन को करता है।

    तू वह जिसका ज्ञान आज भी

    आलोकित जन को करता है।

    तेरी ही वाणी से हो रहा प्रसारित,

    मातृभ्रूमि का स्वर है।

    तू वही जिसकी दुंदभि,

    आलोड़ित प्रण को करता है।

    ओज, क्रांति, विद्रोह के

    स्वरों को नमन करून मैं

    शृंगार, सौंदर्य से युक्त

    तुम्हरे काव्य गुणों को

    किस विधि अनुशरण करूँ मैं

    दिनकर

    किस विधि नमन करूँ मैं।

    “रसवंती” “उर्वशी” के

    प्रेम-पगे दर्शन को

    रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र के

    हुँकार भरे प्राण को नमन करू मैं

    किस विधि नमन करूँ मैं कविवर।

    किस विधि नमन करूँ मैं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : कलानाथ मिश्र
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

    रजिस्टर कीजिए