Font by Mehr Nastaliq Web

जलते पक्षी का गीत

jalte pakshi ka geet

अनुवाद : सईद शेख़

माक्ती रोस्सी

माक्ती रोस्सी

जलते पक्षी का गीत

माक्ती रोस्सी

और अधिकमाक्ती रोस्सी

    भविष्य उठता है समुद्र से,

    भोर लेती है जन्म लहरों से

    चीख़ हवा से, गीत तूफ़ान से,

    पंख समुद्र, उड़ान प्रकाश

    आँखें नीली अग्नि।

    लहरों पर जलता पक्षी,

    सुबह का हृदय रात की सीमांत पर,

    काले के साथ सफ़ेद पंख,

    दिन करता है संघर्ष अंधकार के साथ,

    रात के साथ इंद्रधनुषी सूर्योदय।

    अग्नि उठान, उड़ती हवा,

    तूफ़ान पंखों की सरसराहट,

    समुद्र आँखें, आलोक गीत,

    चिंगारी-पक्षी, विद्रोही-पक्षी,

    उड़ता है पेड़ों के क्षितिज तक,

    उड़ते हुए खोलता है हवाओं के रास्ते,

    ढोता है तूफ़ान जाते-जाते।

    भविष्य समुद्र से उठ रहा है,

    भोर-पक्षी लहरों से,

    मिट्टी से जलता पक्षी,

    अग्नि-पक्षी राख के नीचे से,

    अग्नि-पंख, तूफ़ान-आँख,

    विगत सपने पंख।

    स्रोत :
    • पुस्तक : दरवाज़े में कोई चाबी नहीं (पृष्ठ 208)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : माक्ती रोस्सी
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY