हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
शैतान
- स्रोत : अरबी
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
शैतान का हिंदी अर्थ
- ईश्वर के समान सन्मार्ग का विरोध करने वाली शक्ति या देवता, तमोगुणमय देवता जो मनुष्यों को बहकाकर धर्ममार्ग से भ्रष्ट करने के प्रयत्न में रहा करता है, ईश्वर की आज्ञा न मानने वाला देवदूत जिसे स्वर्ग से निकाल दिया गया और जो मनुष्यों को कुमार्ग पर ले जाता है
- दुष्टदेव योनि, भूत-प्रेत आदि
- (लाक्षणिक) बहुत ही दुष्ट या क्रूर मनुष्य, घोर अत्याचारी