हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
दत्तक
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
दत्तक का हिंदी अर्थ
- संतान न होने पर दूसरे कुल और परिवार का वह लड़का जो विधिवत् गोद लेकर अपना पुत्र बनाया गया हो, शास्त्रविधि से बनाया हुआ पुत्र, वह जो वास्तव में पुत्र न हो पर पुत्र मान लिया गया हो, गोद लिया हुआ लड़का, मुतबन्ना
- द्विजातियों में लड़की का लड़का, बहिन का लड़का, भाई, चाचा, मामा, मामी का लड़का गोद नहीं लिया जा सकता, नियम यह है कि गोद लेने के लिए जो लड़का हो वह 'पुत्र-च्छायावह' हो अर्थात् ऐसा हो जिसकी माता के साथ दत्तक लेने वाले का नियोग या समागम हो सके
- जो अपनी संतान न होने पर भी शास्त्र या विधि के अनुसार अपनी संतान बना ली गई हो