Font by Mehr Nastaliq Web

वेंकी रामकृष्णन के उद्धरण

यह केवल विज्ञान और गणित की बात नहीं है कि हमारी रचनात्मक शक्ति अपेक्षाकृत युवा रहते हुए चरम पर होती है। व्यापार और उद्योग में भी यही बात सच है। थॉमस एडिसन ने जब न्यू जर्सी में 'मेन्लो पार्क लैबोरेट्री' की शुरुआत की, तब उनकी उम्र तीस से कम थी। इसके कुछ ही समय बाद, उन्होंने बिजली के बल्ब का आविष्कार किया। आज की दुनिया में नई खोज करने वाली ज़्यादातर कंपनियों, जैसे गूगल, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और एआई कंपनी डीपमाइंड की शुरुआत बीस या तीस के दशक में चल रहे लोगों ने की थी।

अनुवाद : अमित कुश