Font by Mehr Nastaliq Web

भर्तृहरि के उद्धरण

वह मनुष्य कोमल कमलनाल के सूत से हाथी को बाँधना चाहता है, और शिरीष के फूल की पंखुड़ी से हीरे को बेधना चाहता है और खारे समुद्र को एक बूंद मधु से मीठा करना चाहता है, जो खलों को अपने अमृतसमान उपदेश से सन्मार्ग में लाने की इच्छा करता है।