Font by Mehr Nastaliq Web

महात्मा गांधी के उद्धरण

शरीर में से ख़र्च हो जाने वाले तत्त्वों को फिर पूरा करने और इस प्रकार शरीर को कार्यक्षम स्थिति में रखने के लिए आहार की ज़रूरत है। इसलिए यह दृष्टि रखकर ही जितने और जिस प्रकार के आहार की ज़रूरत हो वही खाना चाहिए। स्वाद के लिए—अर्थात् जीभ को रुचने की दृष्टिसे कुछ खाना या ख़ुराक में मिलाना, अथवा अधिक आहार करना अस्वाद-व्रत का भंग है।