निर्धनता से लज्जा होती है, लज्जित मनुष्य तेज़हीन हो जाता है, निस्तेज लोक से तिरस्कृत होता है, तिरस्कार से ग्लानि को प्राप्त होता है, ग्लानि होने पर शोक उत्पन्न होता है। शोकातुर होने से बुद्धि क्षीण हो जाती है और बुद्धिरहित होने से मनुष्य नाश को प्राप्त होता है। अहो! निर्धनता सभी विपत्तियों की जड़ है।