जैसे हम ईश्वर को देखते हैं, वैसे ही हम ख़ुद को भी देखते हैं। अगर हम ईश्वर की कल्पना अपराधबोध और भय के रूप में करते हैं, तो इसका मतलब है कि हम भय और अपराधबोध से भरे हुए हैं। इसी तरह; अगर हम ईश्वर को प्रेम और स्नेह के रूप में देखते हैं, तो हमारे अंदर प्रेम और स्नेह पैदा होता है।