चिड़िया अपनी उड़ान के दरमियान उड़ते-उड़ते एक जगह पहुँचती है, जहाँ से अत्यंत शांत भाव से वह नीचे की ओर देखती है। क्या तुम वहाँ पहुँच चुके हो? जो लोग वहाँ नहीं पहुँचे हैं, उन्हें दूसरे को शिक्षा देने का अधिकार नहीं। हाथ पैर ढीले करके धारा के साथ बह जाओ और तुम अपने गंतव्य पर पहुँच जाओगे।