Vinamra Sen Singh's Photo'

विनम्र सेन सिंह

1988 | आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश

सुपरिचित गीतकार और गद्यकार।

सुपरिचित गीतकार और गद्यकार।

विनम्र सेन सिंह का परिचय

मूल नाम : विनम्र सेन सिंह

जन्म : 15/11/1988 | आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश

विनम्र सेन सिंह का जन्म वर्ष 1988 में उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा आज़मगढ़ से प्राप्त करने के पश्चात् उन्होंने स्नातक हेतु इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय से शोध की उपाधि प्राप्त करते हुए उन्होंने कथेतर गद्य साहित्य में ‘आंचलिकता और लोक जीवन’ पर मौलिक कार्य किया। 

विनम्र सिंह सेन ने दो वर्ष बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्य किया। विगत 2018 से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में सहायक आचार्य पद पर कार्यरत हैं। 

विनम्र सिंह सेन हिंदी साहित्य में आलोचना, कविता, ललित निबंध और कहानियों के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह साहित्यिक संस्था ‘नया परिमल’ के संस्थापक और सचिव हैं।

संबंधित टैग

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए