Sujata's Photo'

सुजाता

1978 | दिल्ली

सुपरिचित कवयित्री-कथाकार और अनुवादक। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय।

सुपरिचित कवयित्री-कथाकार और अनुवादक। स्त्रीवादी विचारों के लिए उल्लेखनीय।

सुजाता का परिचय

जन्म : 09/02/1978 | दिल्ली

सुजाता का जन्म 9 फरवरी 1978 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से 'हिंदी कहानी में सीमांतीय अस्मिताओं के प्रश्न (1970 से 2000 तक)' विषय पर शोध-कार्य किया है। वर्तमान में श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापन करती हैं। 
उनका पहला काव्य-संग्रह ‘अनंतिम मौन के बीच’ भारतीय ज्ञानपीठ के नवलेखन पुरस्कार के तहत अनुशंसित होकर प्रकाशित हुआ है। इसके अतिरिक्त नया ज्ञानोदय, पहल, तद्भव, हंस, वागर्थ, सदानीरा, पाखी, प्रगतिशील वसुधा, उम्मीद, समावर्तन, आउटलुक, समीक्षा, परिन्दे, जनसत्ता, स्त्रीकाल, असुविधा, जानकीपुल, समालोचन, अनुनाद आदि प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं और वेब-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ और लेख प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने 'आगाज़' पत्रिका के स्त्री विशेषांक (मार्च, 2015) का संपादन किया है और स्त्री-कविता और विमर्श के ब्लॉग 'चोखेरवाली' का संचालन करती हैं। वह दैनिक 'प्रभात ख़बर' में स्त्री प्रश्न पर नियमित स्तंभ लेखन भी करती हैं। 
उन्हें हिंदी अकादमी, दिल्ली से कविता और कहानियों के लिए 1994, 1997 और 2000 में नवोदित लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावे वह लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई स्मृति सम्मान और वेणुगोपाल स्मृति सम्मान से भी पुरस्कृत की गई हैं। 

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए