Siddheshwar Singh's Photo'

सिद्धेश्वर सिंह

1963 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

‘कर्मनाशा’ कविता-संग्रह के कवि। बतौर अनुवादक भी उल्लेखनीय।

‘कर्मनाशा’ कविता-संग्रह के कवि। बतौर अनुवादक भी उल्लेखनीय।

सिद्धेश्वर सिंह का परिचय

सिद्धेश्वर सिंह का जन्म 11 नवंबर 1963 को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर के मिर्चा गाँव में हुआ। उन्होंने हिंदी कथा साहित्य के आंदोलन विषय में पी-एच.डी. किया है और बतौर वरिष्ठ प्राध्यापक सेवारत हैं। 
 ‘हथिया नक्षत्र एवं अन्य कविताएँ’ और ‘कर्मनाशा’ उनके दो काव्य-संग्रह हैं। उनकी कविताएँ, कहानियाँ, अनुवाद और आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने भारतीय लोक भाषा सर्वेक्षण की टीम के सदस्य के रूप में उत्तराखंड की थारू भाषा पर कार्य किया है। विश्व कविता से अन्ना अख़्मतोवा, निज़ार क़ब्बानी, ओरहान वेली, वेरा पावलोवा , हालीना पोस्वियातोव्स्का , बिली कालिंस और अन्य प्रमुख कवियों की कविताओं के हिंदी अनुवाद में योगदान किया है। इसके अतिरिक्त वह ‘कर्मनाशा’ ब्लॉग का भी संचालन करते हैं।

Recitation

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए