Font by Mehr Nastaliq Web
Nizam Fatehpuri's Photo'

निज़ाम फतेहपुरी

1957 | असनी, उत्तर प्रदेश

समकालीन हिंदी-उर्दू शायर एवं रचनाकार।

समकालीन हिंदी-उर्दू शायर एवं रचनाकार।

निज़ाम फतेहपुरी की संपूर्ण रचनाएँ

कविता 1

 

दोहा 30

फ़ितरत है इंसान की, सबके अलग विचार।

कुछ तो सच को सच कहें, कुछ करते इनकार

  • शेयर

चमक-दमक को देखकर, दुनिया में इंसान।

भूल गया है मौत को, कितना है नादान॥

  • शेयर

सौ में बोले झूठ जो, सवा सौ सुबह शाम।

असली नेता है वही, बाकी का क्या काम॥

  • शेयर

फ़रियादी अब कर रहे, क़ातिल से फ़रियाद।

बुज़दिल इतना मत बनो, सब कुछ हो बर्बाद॥

  • शेयर

साक़ी ऐसी मत पीला, चढ़कर उतरे यार।

एक बार ऐसी पिला, भव-सागर हो पार॥

  • शेयर

उद्धरण 1

जीते जी का साथ है, मरने पर है भार।

चले सभी इस पार तक, चले नहीं उस पार॥

  • शेयर
 

Recitation