गुजरात के रचनाकार
कुल: 72
रावजी पटेल
- जन्म : आणंद
सुपरिचित गुजराती कवि, कथाकार और उपन्यासकार। 'अश्रुजल', 'झांझ', 'अंगत', 'वृत्ति अने वार्ता' आदि कृतियों के लिए उल्लेखनीय।
रमणीक सोमेश्वर
- जन्म : कच्छ
गुजराती कवि, संपादक और अनुवादक। 'तमे उकेलो भेद', 'जलगीत', 'समयने सूवा नहीं दउं' आदि कृतियाँ प्रकाशित।
रामनारायण पाठक
समादृत गुजराती कवि-लेखक-समालोचक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
रमेश पारेख
लोकप्रिय गुजराती कवि-गीतकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
राजेन्द्र शाह
गुजराती भाषा के समादृत गीतकार-कवि। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
राजेंद्र पटेल
- जन्म : अहमदाबाद
सुपरिचित गुजराती कवि-कथाकार-आलोचक। 'श्री पुरांत जणसे', 'जूईनी सुगंध', 'अवगाहन' आदि कृतियों के लिए उल्लेखनीय।