दिल्ली के रचनाकार
कुल: 62
अमीर ख़ुसरो
सूफ़ी संत, संगीतकार, इतिहासकार और भाषाविद। हज़रत निज़ामुद्दीन के शिष्य और खड़ी बोली हिंदी के पहले कवि। ‘हिंदवी’ शब्द के पुरस्कर्ता।
अमृता प्रीतम
- जन्म : गुजराँवाला
- निवास : नई दिल्ली
- निधन : दिल्ली
पंजाबी की लोकप्रिय कवयित्री-लेखिका। भारतीय ज्ञानपीठ से सम्मानित।
गजानन माधव मुक्तिबोध
आधुनिक हिंदी कविता के अग्रणी कवियों में से एक। अपनी कहानियों और डायरी के लिए भी प्रसिद्ध।
हजारीप्रसाद द्विवेदी
समादृत समालोचक, निबंधकार, उपन्यासकार और साहित्य-इतिहासकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
मनोहर श्याम जोशी
आधुनिक हिंदी-साहित्य के प्रमुख कथाकार। पटकथा-लेखक। गद्य की कई विधाओं के लिए लोकप्रिय। 'दिनमान' और 'साप्ताहिक हिंदुस्तान' के संपादक के रूप में समादृत।
नामवर सिंह
अत्यंत समादृत भारतीय लेखक। हिंदी आलोचना के शीर्षस्थ आलोचक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
निर्मल वर्मा
समादृत उपन्यासकार-कथाकार और निबंधकार। भारतीय ज्ञानपीठ से सम्मानित।
राजेंद्र यादव
‘नई कहानी’ आंदोलन के प्रमुख कहानीकार-उपन्यासकार। ‘हंस’ पत्रिका के संपादक के रूप में चर्चित। लेखन के शुरुआती दौर में एक कविता-संग्रह 'आवाज़ तेरी है' शीर्षक से प्रकाशित।
अरविंद कुमार
शब्द-शोध और उसके विस्तार के लिए समादृत व्यक्तित्व। कमलेश्वर के शब्दों में—शब्दाचार्य। अपनी पत्नी कुसुम कुमार के साथ हिंदी के प्रथम समांतर कोश (थिसॉरस) के निर्माण के लिए लोकप्रिय।
भीष्म साहनी
चार्ल्स फाबरी
पुरातत्वविद और कला-इतिहासकार। भारतीय कला-समीक्षा में उल्लेखनीय योगदान।
देवेंद्र सत्यार्थी
गोपालदास नीरज
हिंदी के बेहद लोकप्रिय गीतकार। पद्म भूषण समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित।
गोरख पांडेय
जनवादी विचारों के चर्चित क्रांतिकारी कवि। भोजपुरी में भी लेखन।
हरभजन सिंह
पंजाबी के सुप्रतिष्ठित कवि, आलोचक, अनुवादक और संस्कृति-समीक्षक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
केदारनाथ सिंह
समादृत कवि-लेखक। भारतीय ज्ञानपीठ से सम्मानित।
मन्नू भंडारी
‘नई कहानी’ की स्त्री-त्रयी की समादृत कथाकार। ‘आपका बंटी’ के लिए बहुप्रशंसित।
रघुवीर सहाय
आधुनिक हिंदी कविता के प्रमुख कवि और अनुवादक। अपनी पत्रकारिता और कहानियों के लिए भी प्रसिद्ध। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
रवींद्र कालिया
साठोत्तरी पीढ़ी के सुप्रसिद्ध गद्यकार। संपादक के रूप में उल्लेखनीय।
त्रिलोचन
- जन्म : सुल्तानपुर
- निवास : दिल्ली
- निधन : दिल्ली
आधुनिक हिंदी कविता के प्रमुख कवि। अपने जनवादी विचारों के लिए प्रसिद्ध। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
विष्णु खरे
समादृत कवि-आलोचक और अनुवादक। कविता का एक अलग मुहावरा गढ़ने और काव्य-विषय-वैविध्य के लिए उल्लेखनीय।
विष्णु प्रभाकर
- जन्म : मुज़फ़्फ़रनगर
- निधन : दिल्ली
हिन्दी के सशक्त गद्यकार। 'आवारा मसीहा' कृति प्रसिद्धि का आधार। गाँधीवादी मूल्यों से प्रभावित। 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से सम्मानित।
अटल बिहारी वाजपेयी
भारत के दसवें प्रधानमंत्री और हिंदी के लोकप्रिय कवि। भारत रत्न से सम्मानित।
जवाहरलाल नेहरू
ऋतु कुमार ऋतु
बीसवीं सदी के अंतिम वर्षों में उभरे कवि। कम आयु में दिवंगत।
सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
आधुनिक हिंदी कविता के प्रमुख कवि और नाटककार। अपनी पत्रकारिता के लिए भी प्रसिद्ध। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
शैलेश मटियानी
बालमुकुंद गुप्त
भारतेंदुयुगीन रचनाकार। 'हिंदुस्तान', 'भारत प्रताप' और 'भारतमित्र' आदि पत्र-पत्रिकाओं के संपादक। 'शिवशंभू का चिट्ठा' व्यंग्य रचना कीर्ति का आधार।
चरनदास
- जन्म : अलवर
- निवास : अलवर
- निधन : चाँदनी चौक
'चरणदासी संप्रदाय' के प्रवर्तक। योगसाधक संत। जीवन-लक्ष्य साधने हेतु कृष्ण-भक्ति के साथ अष्टांग योग पर बल देने के लिए स्मरणीय।
देवीशंकर अवस्थी
सुप्रसिद्ध आलोचक, रंग-समीक्षक और गद्यकार। उनकी स्मृति में ‘देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान’ प्रदान किया जाता है।
गिरिजाकुमार माथुर
अज्ञेय द्वारा संपादित ‘तार सप्तक’ के कवि। ‘छाया मत छूना’ शीर्षक गीत के लिए चर्चित।
गुरु तेगबहादुर
- जन्म : अमृतसर
- निधन : चाँदनी चौक
सिक्खों के नौवें गुरु। निर्भय आचरण, धार्मिक अडिगता और नैतिक उदारता का उच्चतम उदाहरण। मानवीय धर्म एवं वैचारिक स्वतंत्रता के लिए महान शहादत देने वाले क्रांतिकारी संत।
जगदीश स्वामीनाथन
आधुनिक भारतीय चित्रकला के एक बोहेमियन कलाकार। कविता और कवियों से आत्मीय संबंध।
कुबेर दत्त
- जन्म : मुज़फ़्फ़रनगर
- निवास : दिल्ली
- निधन : दिल्ली
आठवें दशक के कवि। अनौपचारिक रूप से जन संस्कृति मंच से संबद्ध रहे।
नीलाभ अश्क
आठवें दशक के कवि-लेखक और संपादक। संस्मरण-लेखन और अनुवाद-कार्य के लिए भी उल्लेखनीय।
पूरन चंद्र जोशी
सुपरिचित समाजशास्त्री और कवि। ‘इत्यादि जन’ शीर्षक एक कविता-संग्रह प्रकाशित।
विष्णुचंद्र शर्मा
समादृत कवि-लेखक और अनुवादक। ‘कवि’ पत्रिका के संपादक। ‘मुक्तिबोध की आत्मकथा’ शीर्षक पुस्तक के लिए उल्लेखनीय।
अजित कुमार
हिंदी के प्रसिद्ध कवि-लेखक और संपादक। हरिवंश राय बच्चन से निकटता के लिए भी चर्चित
अंकुर मिश्र
असमय दिवंगत कवि। हिंदी और अँग्रेज़ी में लिखी कविताओं का एक संग्रह 'उड़ान' शीर्षक से मरणोपरांत प्रकाशित।
बाबा बलवंत
पंजाबी भाषा के सुपरिचित कवि और निबंधकार। पंजाबी कविता के प्रगतिशील आंदोलन में योगदान।
मुकेश मानस
नई पीढ़ी के कवि-लेखक। दलित-संवेदना और सरोकारों के लिए उल्लेखनीय।
पंकज सिंह
- जन्म : मुज़फ़्फ़रपुर
- निवास : दिल्ली
- निधन : दिल्ली
आठवें दशक के प्रमुख कवि-लेखक और संपादक। पत्रकारिता और जन संस्कृति मंच से संबद्ध रहे।