Font by Mehr Nastaliq Web

ये—परछाइयाँ चलती हैं?

ye—parchhaiyan chalti hain?

प्रभातरंजन

प्रभातरंजन

ये—परछाइयाँ चलती हैं?

प्रभातरंजन

और अधिकप्रभातरंजन

    हम नहीं—

    ये परछाइयाँ चलती हैं।

    हम तो,

    पीछे, पीछे, पीछे,

    और पीछे छूट जाते हैं।

    समय को, इतिहास को, काल को, बनाते हैं।

    समय को, इतिहास को, काल को बढ़ाते हैं।

    स्वयं घट जाते हैं,

    कुछ नहीं पाते हैं।

    पीछे, पीछे, पीछे,

    और पीछे छूट जाते हैं...।

    हम नहीं,

    ये परछाइयाँ चलती हैं।

    एक मिथ्या समन्वय है जीवन—

    भावों का,

    परिस्थितियों का,

    चेहरों का,

    —ख़ुद का।

    हम उसको ज़िंदगी भर निभाते हैं।

    पीछे, पीछे, पीछे,

    और पीछे छूटते ही जाते हैं।

    हम नहीं,

    ये तो परछाइयाँ चलती हैं।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूनी घाटी का गीत (पृष्ठ 64)
    • रचनाकार : प्रभातरंजन
    • प्रकाशन : साहित्य भवन प्राइवेट लिमिटेड, इलाहाबाद
    • संस्करण : 1959

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY