उन स्त्रियों के लिए जिन्हें प्यार करना कठिन है
un striyon ke liye jinhen pyaar karna kathin hai
वारसन शायर
Warsan Shire
उन स्त्रियों के लिए जिन्हें प्यार करना कठिन है
un striyon ke liye jinhen pyaar karna kathin hai
Warsan Shire
वारसन शायर
और अधिकवारसन शायर
तुम एक अकेली दौड़ती अश्वा हो
और वह तुम्हें वश में करने की कोशिश करता है
तुम्हारी तुलना वह एक असंभव राजमार्ग से करता है
और एक जलते हुए घर से
कहता है कि तुम उसे अंधा कर देती हो
कि वह तुम्हें कभी छोड़ नहीं सकता
तुम्हें भूल नहीं सकता
कुछ नहीं चाहता तुम्हारे सिवा
तुम उसे चकरा देती हो, तुम असहनीय हो
तुमसे पहले या बाद की हर औरत
तुम्हारे नाम में डुबो दी जाती है
तुम उसका मुँह भर देती हो
उसके दाँत स्वाद की स्मृति से दुखने लगते हैं
उसका शरीर बस एक लंबी परछाई है
जो तुम्हारी तलाश में है
लेकिन तुम हमेशा अत्यंत तीव्र हो
जिस निःसंकोच और आत्म-बलिदान से
तुम उसे चाहती हो, वह भयकारी है
वह तुमसे कहता है कि कोई भी आदमी
उस आदमी की बराबरी नहीं कर सकता
जो तुम्हारे दिमाग़ में रहता है
और तुमने ख़ुद को बदलने की कोशिश की थी, है न?
अपने मुँह को ज़्यादा बंद रखा
नरम बनने की कोशिश की
और ज़्यादा सुंदर
कम उग्र, कम जागृत
लेकिन सोते हुए भी तुम महसूस कर सकती थी
कि वह अपने सपनों में
तुमसे दूर जा रहा है
तो तुम क्या करना चाहती थी, प्रिय?
उसका सिर चीर देना?
तुम इंसानों से घर नहीं बना सकती
किसी को यह तुम्हें पहले ही बता देना चाहिए था
और अगर वह जाना चाहता है
तो उसे जाने दो
तुम डरावनी हो
और अजीब
और सुंदर—
कुछ ऐसी
जिसे हर कोई प्रेम करना नहीं जानता।
- रचनाकार : वारसन शायर
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए शायक आलोक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.