Font by Mehr Nastaliq Web

उम्रदराज

umradraj

अलका सिन्हा

अलका सिन्हा

उम्रदराज

अलका सिन्हा

और अधिकअलका सिन्हा

    ख़बर सुनी, पड़ोसी के घर

    लड़की हुई

    बावजूद इसके

    कि डॉक्टर ने ऐन तीसरे माह

    दे दी थी लड़की होने की

    ठीक-ठीक जानकारी।

    हैरानी से भरे हैं पिता

    कि वे तो सूचना मिलते ही

    ले आए थे ज़रूरी दवाएँ

    और जड़ी-बूटियाँ।

    चाची भी क़सम खाकर कहती है

    कि समय रहते ही उसने

    कर लिए थे हर संभव उपाए।

    दादी और बुआ तो साक्षी हैं

    कि बच्ची के जनमते ही

    दाई ने चटा दिया था उसे

    ढेला भर नमक।

    आश्चर्य!

    तमाम एहतियात के बावजूद

    पड़ोसी के घर लड़की हुई।

    इसीलिए अँधियारी कोठरी में

    अकेली बंद पड़ी होने के बावजूद

    आश्वस्ति से थपका रही है माँ

    अपने जीवित अस्तित्व के

    बित्ता भर सबूत को

    कि जो इतने पर भी नहीं मरी

    और धरती पर ही गिरी

    वह उम्र भी पाएगी

    पहचान भी बनाएगी।

    स्रोत :
    • रचनाकार : अलका सिन्हा
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY