Font by Mehr Nastaliq Web

उबाऊपन

ubaupan

अवनीश यादव

अवनीश यादव

उबाऊपन

अवनीश यादव

और अधिकअवनीश यादव

    मनुष्य जीवन से उबते हुए

    पहली बार

    मै जंगल बनना चाहा

    जंगल बन के भी

    मै मनुष्यों के बर्बरता से बच ना सका

    कभी उन्होंने मुझें काटकर

    मेरा अस्तित्व ख़त्म करना चाहा

    तो कभी मेरे सहारे जीवित उन जानवरों को

    पकड़ कर उनके साथ अभद्र सलूक़ करता रहा है

    मुझसें और मेरे सूकून के पल से मनुष्यों को

    हमेशा ही उलझन होती रही है

    इसलिए मनुष्य जीवन छोड़ जंगल बन गया॥

    जंगल के ऊब के

    कई वर्षों बाद

    मै नदी बनना चाहा

    जिससे लोगो को स्वच्छ पानी दे सकूँ

    ताकि मनुष्य अपने जीवन मे

    स्वस्थ और सहनशील बन सकें।

    मेरे इस रूप से भी मनुष्य को दिक्कत हुई

    और उन्होंने मेरे भीतर गंदे कचरे को प्रवाह किया

    ताकि वो मेरे व्यक्तित्व को धूमिल कहकर

    मुझें मैला कह सकें।

    नदी के ऊब के कई वर्षों बाद

    मै पहाड़ बन जाना चाहा, कठोर और दृढ़

    तथा सबसे मज़बूत भी

    ताकि मुझे चोट ना पहुँचा सके

    मनुष्यों ने मुझें यहाँ भी ठहरने नही दिया

    यहाँ भी पहुँच गए है

    कभी मुझें काट के घर बनाते है

    तो कभी रास्ता बनाते है

    अब

    कई वर्ष बीत गए है

    मै फिर से कुछ बन जाना चाहता हूँ

    कोई बता सकता है मुझे

    अब क्या बन जाना चाहिए?

    स्रोत :
    • रचनाकार : अवनीश यादव
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY