Font by Mehr Nastaliq Web

तुलसीदास

tulsidas

मनोज मिश्र ‘कप्तान'

और अधिकमनोज मिश्र ‘कप्तान'

    राम-राम बोला, जब मुँह खोला, बालक ने,

    दाँतन की पाँति लिए, मारी किलकारी है।

    आतमज आतमा के, दूत परमातमा के,

    पूत देखि लोग बोले, लाल अवतारी है।

    झुलसी धरा को, हुलसी के लाल, तुलसी ने,

    सींची, सृष्टि सारी ही आभारी है, आभारी है।

    राम जी के चरित को, मानस के मध्य रखा,

    कलिकाल बाबा जैसा कौन उपकारी है।

    विस्व वंदनीय पूज्य ग्रंथ के आलोक से ही,

    भव पाप ताप बोरि आये बाबा तुलसी।

    आम जनमानस मा, मानस समीर भरि,

    सोवत का झकझोर, आये बाबा तुलसी।

    घोर कलिकाल था, विधर्मियों का कालखंड,

    राम नाम से हिलोरि, आये बाबा तुलसी।

    सातो महाद्वीप, महासागर के गागर मा,

    अवधी मिठास घोरि, आये बाबा तुलसी।

    स्रोत :
    • पुस्तक : अवधी मिठास (पृष्ठ 27)
    • रचनाकार : मनोज मिश्र ‘कप्तान’
    • प्रकाशन : सर्वभाषा प्रकाशन, नई दिल्ली
    • संस्करण : 2025

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY