तीन एकेश्वरवादी
teen ekeshvarvadi
मैं अपने पुरातन छ्वाङत्सु11 को प्रेम करता हूँ
क्योंकि मुझे उसके एकेश्वरवादी से प्रीति है
क्योंकि वह अपनी आजीविका पुआल के जूते
बनाकर कमाता था
मैं डचभाषी स्पिनोज़ा22 को प्रेम करता हूँ
क्योंकि मुझे उसके एकेश्वरवाद से प्रीति है
क्योंकि वह ऐनक के लेंस घिसकर
अपना पेट पालता था...
मैं भारत के कबीर को प्रेम करता हूँ
क्योंकि मुझे उसके निर्गुण ब्रह्म से प्रीति है
क्योंकि वह गाढ़ा बुनकर अपनी गृहस्थी चलाता था।33
- पुस्तक : रोशनी की खिड़कियाँ (पृष्ठ 127)
- रचनाकार : कुओ मो-रो
- प्रकाशन : मेधा बुक्स
- संस्करण : 2003
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.