Font by Mehr Nastaliq Web

शवयात्रा

shavyatra

दुर्गेश कुमार सजल

और अधिकदुर्गेश कुमार सजल

    चाहते तो, वे।

    जा सकते थे।

    उसकी शवयात्रा में।

    जो चला गया

    उनकी दासिता करते।

    कितनों के लिए, वह।

    पहुँचाता रहा लकड़ियाँ।

    कितनों की मट्टी में,

    दौड़ता रहा नंगे पाँव।

    जूते पहनकर भी, वे।

    पहुँच ना सके उसकी मट्टी में।

    वह मज़दूर था,

    ऊपर से मुर्दा।

    दे नहीं सकता था, बोट।

    उसकी मौत भी,

    रही, उसी की तरह।

    असहाय और अछूत।

    स्रोत :
    • रचनाकार : दुर्गेश कुमार सजल
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY