Font by Mehr Nastaliq Web

शबरी

shabri

सत्यधर शुक्ल

और अधिकसत्यधर शुक्ल

    (कजरी)

    निबुवा झरि-झरि के फुलियावै

    आवैं रामु हमारे नाव

    आवैं रामु हमारे ना॥

    सबिता उवै ज्वँधैया अथवै

    राति-दौस का पहरा

    लहकै साँझ भोरु सुखु बरसै,

    धिरै गगन का म्वहरा।

    दुनिया सोइ-स्ववाइ जगावै

    आवैं रामु हमारे ना।

    खग गावैं सरिया-लहचारी,

    तलियन गुजरी महकै,

    क्वहिरा गिरै, प्रकृति की रंगति

    देखि-देखि मुन बहकै।

    बेरी ब्यार लदे हहरावै

    आवैं रामु हमारे ना।

    समौ बीतिगा, किहे सहारा,

    राम चरन चितु लाये

    ब्यरिया मिलन केरि ना आई,

    डगरन नयन बिछाये।

    जियरा डोलि-डोलि रहि जावै

    आवै रामु हमारे ना।

    तन मा लगन, माथ मा चिंता,

    हिरदै बिथा अथोरी,

    रग-रग तात-रकतु लै

    रवाँवन मा अरदास अँजोरी।

    ह्यारति राह गरा भरि आवै,

    आवैं रामु हमारे ना।

    असुई धरौं, मनावौं द्यौता,

    तुलसी दल हँदवावौं

    उड़ि जा दूधु भातु त्वहि द्याहौं,

    कहि-कहि काग उड़ावौ।

    स्यामा उड़ि-उड़ि सगुनु बतावै

    आवैं रामु हमारे ना।

    निबुवा झरि-झरि के फुलियावै

    आवैं रामु हमारे ना।

    17 दिसम्बर 1958 ई.

    स्रोत :
    • पुस्तक : अरघान (पृष्ठ 66)
    • रचनाकार : सत्यधर शुक्ल
    • प्रकाशन : पं. वंशीधर शुक्ल स्मारक एवं साहित्य प्रकाशन समिति, मन्यौरा, लखीमपुर खीरी
    • संस्करण : 2021

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY