Font by Mehr Nastaliq Web

साँप डसी झील

saanp dasi jheel

प्रभातरंजन

प्रभातरंजन

साँप डसी झील

प्रभातरंजन

और अधिकप्रभातरंजन

    स्वप्न-खंड,

    अदृश्य झिलमिलाते परीलोक—

    (एक

    पतली रेखाओं से चिटख़ी

    बर्फ़ानी झील

    ख़ामोश—।

    कोई साँप जिसे डस गया है...।

    और...

    और...

    अचानक व्योम पर हल्का फीका-सा इंद्रधनुष

    एक सफ़ेद रेशे वाले बादल को चीरता हुआ...।

    उठते सफ़ेद धुएँ-सी बर्फ़ की परत पर,

    इंद्रधनुष की

    परछाईं!)

    ...स्वप्न खंड...

    खंड... खंड...।

    भय—

    पसीने में डूबी

    घड़घड़ाहटें,

    लगातार होती बारिश।

    मेहँदी की झाड़ियों से ख़ुशबू...।

    हवा,

    तिरछी बौछारें।

    मेहँदी रची कमज़ोर नीली उँगलियाँ

    मैं उनसे दूर हूँ,

    बहुत दूर...।

    क्या हुआ,

    कि मैंने

    उन्हें चाहा है,

    मैंने,

    क्षितिज की

    नीली रेखा को भी चाहा है।

    पर आज...

    उन्हीं कमज़ोर नीली उँगलियों ने,

    मुझे बेहद रुलाया है।

    मुझे बताओ,

    हाँ, मुझे बताओ,

    उन्हें कौन-सा साँप डस गया है?

    वे इतनी सफ़ेद और कमज़ोर क्यों हैं?

    ...लगातार होती बारिश का बुझता शोर,

    एक उतरे हुए सैलाब का गीलापन।

    यह सावन

    फिर...

    फिर...

    फिर...

    आएगा।

    मेहँदी का लाल रंग,

    हवा,

    तिरछी बौछारें,

    भीनी ख़ुशबुएँ,

    बिखेर जाएगा।

    (उँगलियों की छाप

    नई कर जाएगा।

    फिर मुझे कोई साँप

    डस जाएगा।)

    सावन,

    फिर...

    फिर...

    फिर...

    आएगा।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूनी घाटी का गीत (पृष्ठ 72)
    • रचनाकार : प्रभातरंजन
    • प्रकाशन : साहित्य भवन प्राइवेट लिमिटेड, इलाहाबाद
    • संस्करण : 1959

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY