Font by Mehr Nastaliq Web

रफ़ूगरी

rafugari

मदन कश्यप

मदन कश्यप

रफ़ूगरी

मदन कश्यप

और अधिकमदन कश्यप

    हर आदमी अपने फटे को ढँकना चाहता है

    इस महान कारीगरी से

    इसीलिए बुनकरों से ज़्यादा कामयाब हो रहे हैं रफ़ूगरी

    यह छिपाने और काम चलाने का युग है

    बस एक नज़र में सब कुछ ठीक-ठाक लगे

    फिर दूसरों के पास भी वक्त कहाँ है कि आँखें फाड़-फाड़

    कर देखे

    कल की फ़िक्र महज़ इतनी सी

    कि कितना ज़्यादा बटोर लिया जाए

    कल के लिए

    इस तदर्थयुग की

    सबसे उन्नत कला है रफ़ूगरी

    जिसके सामने हम नतमस्तक हैं!

    स्रोत :
    • रचनाकार : मदन कश्यप
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY