Font by Mehr Nastaliq Web

प्यार : बीसवीं सदी

pyaar ha bisvin sadi

प्रभातरंजन

प्रभातरंजन

प्यार : बीसवीं सदी

प्रभातरंजन

और अधिकप्रभातरंजन

     

    एक

    एक प्यार वह कि जो
    उमगता,
    पढ़-पढ़
    उपन्यास, कहानी, कविता।
    —सजे हुए ड्राइंग रूम,
    नए मॉडल की कार
    होटल और बार।
    'ओ: कपूर,
    व्हाट ए वंडरफुल शॉट
    —शानदार!'
    —'मास्टर जी
    कैसे लिख लेते हैं
    कविता इतनी सुंदर?'
    (मास्टर जी—
    ग़रीब विद्यार्थी,
    भावुक, आदर्शों में पले!)
    मगर स्वप्न नहीं पूरे हुए
    बहक चले,
    'मास्टर जी—
    चलें वहाँ
    मिलते हों अलग रहकर जहाँ
    ज़मीं और आसमाँ...?'
    ...

    ‘भाग गई बेटी’
    है अख़बारों की सुर्ख़ी
    लेकर गहने कपड़े
    नग़दी
    कई हज़ार!
    कहते हैं लोग-बाग़
    कारण था महज़ प्यार।
    (पर...
    बेटी फिर वापस
    मास्टर जी गिरफ़्तार—
    ‘बहकाता है
    शरीफ़ों की बहू-बेटियों को
    सूअर, नालायक़, मक्कार!’...)

    दो

    प्यार—
    पाए हैं आज़ाद विचार
    मा-बाप ढूँढ़ते हैं किसी रियासत का राजकुमार,
    या आई.ए.एस.,
    बेटी करती हैं शॉपिंग, वोटिंग
    देखती है सैकंड शो
    ‘ओह डैडी तुम कितने अच्छे हो—’
    (डैडी हैं क़र्ज़दार
    कोठी, बावर्ची, माली, शोफ़र, कार—)
    घूमती है बेबी (?)
    बिगड़े रईसों के संग
    मसलन—
    (भूतपूर्व) 'राजा सूर्य प्रताप परमार'। 
    (कुछ दिन चला यूँ ही 
    कुछ-कुछ मीठा, 
    तीखा, कुछ नीता 
    मज़ा, लज़्ज़त...) 
    फिर, 
    आशंका, भय... 
    (...एबार्शन या आत्मघात) 
    ...प्यार।

    तीन

    मुंशी रामाधार, 
    काम क्लर्की—
    तनख़्वाह दस-दस, दस बार 
    बच्चों की संख्या छह-सात।
    पत्नी, कृष, जर्जर, चिड़चिड़ाती, 
    घर ज्यों नरक का द्वार, 
    बच्चे बीमार, 
    दिन भर चीख़ोपुकार, 
    'माँ लगी है भूख' 
    'आ, खा ले मुझे 
    कट जाए भवधार—'
    मुंशी रामाधार—
    तीन बिटियाँ 
    यौवनवती, सुंदरी 
    हीरे की ज्यों मुंदरी
    ज्यों घूरे पर पन्नियाँ—
    विवाह के लिए तैयार,
    दहेज, पंद्रह-बीस हज़ार
    (इंतज़ार, इंतज़ार, इंतज़ार।)
    बगल के रईसज़ादे— 
    (शानदार) 
    सिनेमा के गाने, 
    फिर ताक-झाँक—
    बिटिया 'रमो' 
    उम्र अट्टाईस साल— 
    (तिल-तिल जला हुआ, झँवराया चेहरा) 
    पहले तो चंद दिन 
    माता जी से 
    हुआ परिचय 
    फिर बहिन जी से बातचीत 
    क़िस्से-कहानी की किताबों का आदान-प्रदान, 
    ख़तोकिताबत। 
    फिर...फिर...फिर
    ... ... ... 

    रमा बाई—
    कोठरी नंबर अट्ठाईस 
    खाँसी...
    घुटती धुएँ की दीवार।
    ... ... ...

    यह नहीं कि प्यार मर गया है 
    या सब कुछ बदल गया है। 
    प्यार ज़िंदा है।
    बहुत कुछ वह,
    जो कहा नहीं जाता।
    घुटता है आदमी इतना
    कि सहा नहीं जाता—
    पर तब भी प्यार कहा नहीं जाता...
    ये आधी गिरतीं, आधी सँभली दीवारें
    यह समाज—
    इसके मूल्य,
    इसकी व्यवस्थाएँ,
    आस्थाएँ...
    अर्द्धसत्य के धुएँ भरे कुएँ में
    घुटता, चीख़ता, कराहता समाज।
    हमसे, तुमसे, सबसे बना हुआ समाज,
    यहाँ प्यार नहीं—
    केवल व्यभिचार।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सूनी घाटी का गीत (पृष्ठ 54)
    • रचनाकार : प्रभातरंजन
    • प्रकाशन : साहित्य भवन प्राइवेट लिमिटेड, इलाहाबाद
    • संस्करण : 1959

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY