Font by Mehr Nastaliq Web

प्रतीक्षा

prtiksha

मदन कश्यप

मदन कश्यप

प्रतीक्षा

मदन कश्यप

और अधिकमदन कश्यप

    रात के तीन बजे अचानक उचट गई है नींद

    यह वह ख़तरनाक समय है

    जब कोयल बंद कर चुकी है कूकना

    और मुर्गों ने नहीं शुरू किया है बाँग देना

    झींगुरों के जेहन में आहिस्ता-आहिस्ता उतर रही है ख़ामोशी

    सितारे लौट रहे हैं

    अपनी-अपनी लोपस्थली की ओर

    चारो तरफ़ फैला है गहरा अंधकार

    इस समय कितनी सहज-शांत लग रही है

    झूठों-मक्कारों से भरी यह पृथ्वी

    यह वक्त होता है

    कुत्तों और सियारों के भी सो जाने का

    (इसी समय पहचाना जा सकता है

    अपने दूधमुँहे आक्रोश को

    घृणा इस समय हो जाती है आवेगहीन)

    करुण संगीत की तरह बज रहा है सन्नाटा

    जैसे दूर बैठी कोई अकेली बूढ़ी माँ गा रही हो

    सिसकियों की संगत पर बिदागीत

    धीरे-धीरे एक तिरछी ढलान की ओर बढ़ रही है

    तारीक़ रात!

    स्रोत :
    • रचनाकार : मदन कश्यप
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY